[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

प्रसादी पासवान बने लोजपा आर के सांसद प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

लोजपा आर के प्रदेश महासचिव प्रसादी पासवान को जमुई सांसद अरुण भारती के द्वारा चकाई विधानसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है ।

नियुक्ति पत्र की प्राप्ति के बाद प्रसादी पासवान ने कहा है कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा कर जिम्मेदारी सौंपी है उस भरोसे पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

साथ ही अपनी जिम्मेवारी को अच्छी तरह से निर्वहन करुंगा । श्री पासवान ने आगे कहा कि आमजनों के कार्यों का निष्पादन ओर उनकी समस्याओं से सांसद को अवगत कराना ही हमारा प्रथम कर्तव्य होगा ।

ज्ञात हो कि प्रसादी पासवान को चकाई विधानसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर लोजपा नेता सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सांसद अरुण भारती ने प्रसादी पासवान की सामाजिक कार्य में रुचिता ओर भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री मंडल ने आगे कहा कि प्रसादी पासवान को सांसद प्रतिनिधि बनाकर सांसद महोदय ने चकाई विधानसभा का मान बढ़ाया है एवं प्रसादी पासवान को सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर पार्टी को बहुत बड़ी मजबूती और बल मिलेगा ।

साथ ही लोगों की समस्याओं को सांसद महोदय तक पहुंचाने में काफी सुविधा होगी तथा छेत्र में विकास का कार्य तेज गति से संपन्न किया जाएगा ।

बधाई देने वालों में चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल के साथ युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव दिलीप पासवान , लेवर सेल के प्रदेश महासचिव सह मुखिया मो० ज्ञयास अंसारी , मो० नईम अंबर , लोजपा आर के वरिष्ठ नेता सह मुखिया प्रतिनिधि श्री अयोध्या मंडल , जिला पंचायती राज के जिला अध्यक्ष मनोज यादव , जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल , जिला महासचिव गौतम दास के अलावा राजेश मंडल ,

भोला कुमार लाहाकार , जिला संसदीय बोर्ड के उपाध्यक्ष मो० इजहार अहमद , सरपंच नकुल ठाकुर , पंचायती राज के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार , संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष निवास यादव , वरुण कुशवाहा , मिथुन पासवान , चंदन मंडल , कारु पासवान , गुलटन पासवान , रोहित पासवान , राजु शर्मा , नरेश मुर्मू , गुलाब मरांडी आदि लोग शामिल हैं ।

Check Also
Close