[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पुरस्कारबिहारराज्यरोहतास

30 दिवसीय महिला टेलरिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया प्रमाण पत्र वितरण

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा 24.02.2025 को चल रहे 30 दिवसीय महिला टेलरिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय महिला टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था ये प्रशिक्षण दिनांक 24.01.2025 से 24.02.2025 तक दिया गया।


इस प्रशिक्षण में दूर दराज से कुल 31 महिला प्रशिक्षणार्थी शामिल थी जो आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी जो कि दिनारा प्रखंड से नीतू देवी, करगहर प्रखंड से धर्मशिला देवी, आलम आरा, सरिता देवी देवंता देवी, सासाराम प्रखण्ड से गीता देवी शामिल थी ।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के ट्रेनर मीरा कुमारी थी जो कि हमे महिलाओं से जुड़ी नई नई प्रकार के डिजाइनों का सिलाई करने को बताई एवं बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस भी बनाने को बताया गया।
संस्थान के निदेशक श्री राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं के लिए इससे बेहतर रोजगार और कोई नहीं, जिसमें आप अपने घर में रहकर भी अपने रोजगार कर सकती हैं, उन्होंने बताया कि इन सभी प्रशिक्षणार्थीयो को बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दी गई।

जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, एवं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दिया गया एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर जो भी प्रशिक्षणार्थी अपना रोजगार करने हेतु इच्छुक होंगे उन्हें बैंकों के माध्यम से ऋण भी मुहैया कराई जाएगी।
आज प्रमाण पत्र वितरण करते हुए उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थीयो को रोजगार हेतु प्रेरित किया गया एवं वे स्वरोजगार से जुड़े उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया गया।

उक्त मौके पर संस्थान के कार्यालय सहायक विकाश कुमार, प्रियांशु कुमार, संकाय सदस्य, रुस्तम अली एवं एजाज अहमद भी शामिल थे ।।

Check Also
Close