[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

50 वर्षों से बंद पड़ा बरनार जलाशय परियोजना को केबिनेट मंत्री चिराग पासवान के प्रयास से मिली मंजूरी

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

पिछले 50 वर्षों पूर्व से बंद पड़ा जमुई जिले के एकमात्र बरनार जलाशय परियोजना को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं जमुई सांसद अरुण भारती के अथक प्रयास से मंजूरी मिल गई है । इस परियोजना पर कुल 2579 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है ।

लोजपा आर के प्रदेश महासचिव सह चकाई के पुर्व विधायक प्रत्याशी संजय कुमार मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि योजना की मंजूरी मिलने पर कई राज नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए राजनीति क्रेडिट कार्ड लेना ओर अपना नाम कमाने का कार्य प्रारंभ किया है जो अनुचित हैं ।

उन्होंने बरनार जलाशय परियोजना को स्विकृति दिलाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार , केंद्रिय मंत्री चिराग पासवान एवं जमुई सांसद अरुण भारती को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार , केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं जमुई सांसद अरुण भारती संयुक्त रुप से इस परियोजना के लिए काफी प्रयास रत रहे , अंततः उनका प्रयास सफल हुआ , ओर तकरीबन 2579 करोड़ की राशि इस परियोजना के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है ।

मौके पर मौजूद लोजपा आर के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बरनार जलाशय परियोजना का कार्य संपन्न होने पर सेंकड़ों एकड़ बंजर भूमि पर हरियाली आ जायेगी , एवं हजारों किसान खुशहाल हो जायेंगे ।

युवा लोजपा नेता दिलीप पासवान ने बरनार जलाशय परियोजना को स्विकृति दिलाने पर केंद्रिय मंत्री चिराग पासवान एवं जमुई सांसद अरुण भारती को बधाई दी है ।

मौके पर मौजूद सत्यनारायण यादव ने कहा कि 50 वर्षों पूर्व से बंद पड़ा बरनार जलाशय परियोजना की स्वीकृति मिलना केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक बहुत बड़ी उपलब्धि है ।

इस दौरान लोजपा के प्रधान कार्यालय बटिया में लोजपा संस्थापक स्व: रामविलास पासवान के तेल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

इस अवसर पर संजय कुमार मंडल के साथ लोजपा नेता दिलीप पासवान , जिला अध्यक्ष मनोज यादव के अलावा सत्यनारायण यादव , कारु पासवान , मुरारी पासवान , गुलटन पासवान , नरेश यादव , राकेश पासवान , इजहार अहमद , रोहित पासवान , कार्तिक पासवान , अभिषेक पासवान तथा मिथुन पासवान आदि शामिल थे ।

Check Also
Close