
जमीन की रसीद कटवाने को लेकर 11 माह से जिला व प्रखंड का चक्कर काट रहे हैं विनय
अंचलधिकारी द्वारा लगातार दी जा रही है तारीख पर तारीख
डीसीएलआर से लेकर अंचल कार्यालय का काट रहे है चक्कर
फोटो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुर्था, एक तरफ राज्य सरकार भूमि विवाद जैसे मामले को सुलझाने को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाने में जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया था ताकि भूमि विवाद जैसे मामलों को कम किया जा सके परंतु हैरत की बात यह है कि कुर्था प्रखंड के राणानगर गांव निवासी गिरिजानंदन सिंह के पुत्र रामविनय सिंह विगत 11 माह से जमीन की रसीद कटवाने को लेकर दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं।
बावजूद अबतक उनकी जमीन की रसीद नहीं कट सका जानकारी के अनुसार कुर्था प्रखंड के सुरा मौज में खाता संख्या 149 व प्लॉट संख्या 193 में 12 डीसिमल जमीन जो उनके दादा रघुवर सिंह के नाम से मौजूद है।
इस बाबत राम विनय सिंह ने बताया कि इसी खाता प्लॉट का 12 डिसमिल जमीन जो मेरे दादा के नाम से था वह पूर्ब में राणानगर गांव निवासी रघुपत सिंह के द्वारा खरीदी जा चुकी थी।
जो वर्तमान समय में लक्ष्मी सिंह के नाम से ऑनलाइन रसीद कट रही है लेकिन उसी प्लॉट की जमीन की रसीद में तरह-तरह के अड़चन लगाकर अधिकारी लगातार तारीख पर तारीख देते जा रहे हैं।
जिसके वजह से रामविनय सिंह खासा परेशान है उन्होंने बताया कि पैसे की काफी आवश्यकता है बेटी के शादी के लिए जमीन बेचना चाह रहे थे।
ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही के वजह से काफी परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि हमने अरवल डीसीएलआर से लेकर कुर्था अंचलाधिकारी के कार्यालय में चक्कर काट चुके हैं।
लेकिन अब तक हमारे समस्याओं का समाधान नहीं हो सका अरवल डीसीएलआर के द्वारा भी विगत दिनों कहा गया था कि इसकी जांच कुर्था सीओ करके और रसीद काट देंगे।
लेकिन अब तक मामला सिफर रहा उन्होंने कहा कि समय रहते अगर हमारे जमीन की रसीद नहीं कटी तो मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में जाकर अपनी समस्याओं को रखूंगा।




















