[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईदेशबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब को कमेटी सदस्यों ने दी संपुर्ण सुविधा

बाबा झुमराज मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की सैलाब को कमेटी सदस्यों ने दी संपुर्ण सुविधा

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

  होली महापर्व की समाप्ति के द्वितीय पुजा पर बाबा झुमराज मंदिर में हजारों की तादाद में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी । यात्रियों की सुविधा के लिए कमेटी के द्वारा बनाए गए दर्जनों सेवादारों के अलावा बटिया थाना की पुलिस इस कड़कड़ाती धूप में दीन भर डटे रहे ।

पुलिस प्रशासन की तैनाती से सोनो चकाई मुख्य मार्ग पर जाम से निजात पाया गया वहीं सेवादारों ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई ।

धार्मिक न्यास पार्षद पटना के द्वारा नव गठित कमेटी सदस्यों ने यात्रियों के लिए पैयजल एवं स्नान करने के लिए पानी की आपुर्ति करने में व्यस्त रहे ।

कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बाबा मंदिर के निकट सुख चुके गोंती नदी में जेसीबी मशीन से खुदाई कर एवं तालाब का स्वरूप बनाकर यात्रियों को स्नान करने के लिए भारी मात्रा में पानी उपलब्ध कराया गया है , साथ ही खासकर महिलाओं को

स्नान के बाद वस्त्र चेंजिंग करने में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए क्ई स्नान रुम बनाया गया है , जहां पर बाबा झुमराज का दर्शन पुजन करने आए हजारों श्रधालुओं ने स्नान किया ।

श्री बरनवाल ने अपने अन्य सदस्यों के साथ यात्रियों को पैयजल आपुर्ति करने में व्यस्त देखे गये ।

सचिव राकेश कुमार सिंह ने यात्रियों की सुविधा के लिए माइकिंग करने के साथ साथ अपने कमेटी सदस्यों के साथ कार्यालय परिसर में बेठकर सीसीटीवी से निगरानी करते रहे ।

उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने अन्य सदस्यों के साथ यात्रियों की सेवार्थ मंदिर से लेकर गोंती नदी तक चहल कदमी करते हुए निगरानी में लगे रहे ।

कमेटी सदस्यों में उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल , सचिव राकेश कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष लल्लू प्रसाद बरनवाल , सदस्यों में प्रमोद बरनवाल , द्वारिका राय , तालेबल सिंह आदि मौजूद थे ।

Check Also
Close