[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

भाकपा (माले) की 5 सदस्यीय जांच टीम नौबतपुर के छोटी टंगरैला पहुंची

भाकपा (माले) की 5 सदस्यीय जांच टीम नौबतपुर के छोटी टंगरैला पहुंची

घटना की कड़ी निंदा, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना 19 मार्च 2025: भाकपा (माले) की 5 सदस्यीय जांच टीम ने आज नौबतपुर के छोटी टंगरैला गाँव का दौरा किया और नृशंस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जांच टीम का नेतृत्व फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ और अन्य नेताओं ने की.

विदित हो कि 13 मार्च 2025 (होलिका दहन के दिन) सवर्ण सामंती ताकतों ने वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से पिछड़े समुदाय के ऑटो चालक लालन यादव, प्रेम कुमार यादव और प्रेमजीत यादव पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

यह घटना प्रशासन की मौजूदगी में घटी, जिसमें लालन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम कुमार और प्रेमजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद वे स्वस्थ होकर आज अपने घर लौटे। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद, सामंती अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे गाँव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

जांच दल से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवारों ने न्याय की गुहार लगाई। भाकपा (माले) की जांच टीम ने इस घटना की घोर निंदा की और कल (20 मार्च 2025) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें पार्टी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करेगी।

जांच दल ने मांग की है कि

1. मृतक ललन यादव के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

2. मृतक ललन यादव के छोटे बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण की जिम्मेदारी सरकार उठाए।

3. घायलों को उचित मुआवजा और समुचित इलाज की गारंटी दी जाए।

4. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि बिहार में सामंती ताकतों को भाजपा सरकार से संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वे बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “डबल इंजन की सरकार सामंती ताकतों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।”

संदीप सौरभ ने नौबतपुर के छोटी टंगरैला गाँव, संपतचक के भीलवाड़ा, दुल्हिन बाजार के सीरी गाँव और औरंगाबाद जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह बिहार में बढ़ते सामंती आतंक का प्रमाण है।

भाकपा (माले) इस अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Check Also
Close