[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

दानापुर रेल मंडल में रेल पुलों की होती है उचित सुरक्षा एवं रखरखाव: PRO पृथ्वी राज

  • दानापुर रेल मंडल में रेल पुलों की होती है उचित सुरक्षा एवं रखरखाव: PRO पृथ्वी राज
  • सोशल मीडिया वालों को हड़काया? कहा सोच समझ, जांच परख कर ही कोई वीडियो डालें: PRO
  • भ्रामक वीडियो या फोटो या फुटेज डालकर लोगों के बीच भ्रामक स्थिति पैदा नहीं करना चाहिए: PRO

आपको पता है कि खुद DRM दानापुर, जयंत चौधरी भी लगातार रेल पुलों, रेल पटरियों की सुरक्षा, संरक्षा पर समय समय पर निरीक्षण करते रहतें हैं।

कतिपय इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुल को क्षतिग्रस्त दिखाया जा रहा है जो कि सर्वथा गलत एवं भ्रामक है। 

बिहार संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

दानापुर मंडल के पटना – बख्तियारपुर रेल खंड के मध्य स्थित पुल संख्या 52 (खुसरूपुर के पास) के वायरल वीडियो के संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि लोड शेयरिंग आरसीसी स्लैब पर होती है, न कि आर्च पर, जिसका प्रावधान और व्यवस्था पहले ही किया जा चुका है, जैसा कि फोटो/वीडियो में ही दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा, यह पुल ट्रेन की आवाजाही के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। यह एक जलमार्ग पुल है न कि सार्वजनिक आवाजाही के लिए है।

दानापुर रेल मंडल द्वारा रेलवे पुलों (bridges) की सुरक्षा और रखरखाव लगातार किए जाते रहते हैं, जिसमें नियमित निरीक्षण, मरम्मत और आवश्यक होने पर पुनर्निर्माण शामिल हैं।

रेलवे पुलों की स्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह ट्रेनों के परिचालन के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

पुलों में किसी भी प्रकार की क्षति या कमजोरी कि सूचना मिलते ही तुरंत ठीक किया जाता है।

अतः प्रिंट / इलेक्ट्रॉनिक / सोशल मीडिया वालों से अनुरोध है कि सकारात्मक कवरेज करने का कष्ट करें ताकि लोगों बीच असहजता की स्थिति उत्पन्न न हो।

Check Also
Close