[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्यस्टार्टअप

पाँच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

पाँच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल जिला : जन शिक्षण संस्थान अरवल के कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए पाँच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

अरवल (बिहार)। जन शिक्षण संस्थान वंचित,अरवल द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए पाँच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण अरलव में 18/03/2025 से 22/03/2025 तक आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य संसाधन केंद्र दीपायन (राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा संपोषित) के पूर्व विभागाध्यक्ष (शोध एवं प्रशिक्षण)डॉ वाइस एल दास एवं प्रशिक्षक अवधेश के नारायण ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

जिसमें संस्थान के निदेशक, श्री रौशन कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, श्री आलोक कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं तथा साधन व्यक्तियों ने भाग लिया, जिसकी कुल संख्या 25 थी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण कौशल, प्रशासनिक दक्षता, जीवन समृद्धि शिक्षा, उद्यमिता विकास एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया:

  •  प्रथम दिवस: जन शिक्षण संस्थान की भूमिका, प्रशासनिक दक्षता, वित्तीय प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग।
  •  द्वितीय दिवस: शिक्षण विधियाँ, प्रशिक्षण तकनीक एवं सामुदायिक सहभागिता।
  • तृतीय दिवस: जीवन समृद्धि शिक्षा, नवाचार एवं डिजिटल शिक्षण संसाधन।
  •  चतुर्थ दिवस: उद्यमिता विकास, स्टार्टअप योजनाएँ एवं स्वरोजगार के अवसर।
  •  पंचम दिवस: फील्ड विजिट, नेतृत्व कौशल एवं कार्यान्वयन योजना

इस कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, समूह चर्चा, केस स्टडी, एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान अरवल के निदेशक श्री रौशन कुमार ने कहा कि “जन शिक्षण संस्थान समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे।”

जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारियों श्री आलोक कुमार कार्यक्रम का फीडबैक का जायजा लेने के पश्चात अपने संबोधन में कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों एवं नवीनतम शिक्षण विधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”

 जन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल के निदेशक श्री रौशन कुमार द्वारा समापन सत्र में यह आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों काआयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक क्षमता और दक्षता के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गति मिल सके।

जन शिक्षण संस्थान वंचित ,अरवल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रशिक्षण पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नई कार्यनीतियों, प्रबंधन कौशल एवं उद्यमिता विकास के प्रति जागरूक किया। यह प्रशिक्षण उनके कार्यक्षेत्र में नवाचार लाने एवं समुदाय के विकास में सहायक सिद्ध होगा ।

Check Also
Close