
एकल विद्यालय का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आरंभ
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
करपी सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान के द्वारा पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ किया गया।
जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती, मां भारती के प्रतिमा के पास आरती किया गया, उसके उपरांत प्रशिक्षित आचार्य ओमकार मंत्र, गायत्री मंत्र, एवं मां भारती के वंदना करते हुए सत्र का आरंभ किया गया।

वार्षिक सत्र करपी एवं बंसी संच के संयुक्त प्रशिक्षण किया जा रहा है, इसमें पंचमुखी शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, जागरूक शिक्षा, जागरण शिक्षा, ग्राम विकास एवं संस्कार शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण उपरांत आचार्यगण गांव में जाकर अपने निर्धारित विद्यालय के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दिया जाएगा। बच्चों के साथ-साथ समाज के निर्माण में यह शिक्षा महत्वपूर्ण होगा।

उद्घाटन सत्र में इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, संभाग व्यास रेणु देवी, अंचल अभियान प्रमुख संजय त्रिवेदी, प्राथमिक शिक्षा प्रमुख धनंजय कुमार, संच प्रशिक्षक शिक्षक अनुज कुमार, संच प्रशिक्षक शिक्षक बंशी प्रफुल्ल कुमार, अनिल गुप्ता एवं साठ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आचार्या एवं आचार्य उपस्थित है।




















