[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

RJD से गठबंधन रहेगा या नहीं? आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

RJD से गठबंधन रहेगा या नहीं? आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी लेंगे अंतिम फैसला

बिहार संपादक सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

पटना: इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब एक्शन मोड में आ गई है. आज दोपहर बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बिहार कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी फीडबैक लेंगे।

कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच शुरू हुए विवाद के कारण 12 मार्च को होने वाली बैठक रद्द कर दी गई थी।

हालांकि उस समय यह बताया गया था कि होली और राहुल गांधी की व्यस्तता के कारण यह बैठक रद्द की गई है।

बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि आज दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता शकील अहमद खान विधान परिषद में पार्टी विधायक दल के नेता मदन मोहन झा सहित सभी विधायक सभी विधान पार्षद पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है।

कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार दिल्ली में होने वाली आज की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

कन्हैया अभी बिहार में युवाओं और छात्रों को लेकर ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा पर निकले हुए हैं. उनका आज मधुबनी में कार्यक्रम है।

अपने पदयात्रा के कारण कन्हैया आज की दिल्ली में होने वाली बिहार कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं होंगे।

Check Also
Close