[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
जमुईबिहारराज्य

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जमुई जिले की DM अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से ली समीक्षा बैठक

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जमुई जिले की DM अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से ली समीक्षा बैठक।

जिले तमाम अधिकारी रहे मौजूद

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज, बिहार के मुख्य सचिव , अमृत लाल मीणा भाoप्रoसेo की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न विभागों के योजनाओं कि क्रियान्वयन के संबंध समीक्षा बैठक की गई।

वहीं समीक्षा बैठक में समाहरणालय परिसर अवस्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से जिलाधिकारी जमुई , अभिलाषा शर्मा भाoप्रoसेo के साथ संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान के साथ शामिल हुई ।

मुख्य सचिव के द्वारा महीने के प्रत्येक मंगलवार को पूर्व से विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की शुरुआत की गई है।

इनमें मुख्य तौर पर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खेल विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग, उत्पाद मध् निषेध एवं निबंधन विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने एजेंडा-वार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में प्रगति की जानकारी दी गई।

विभिन्न विभागों से प्राप्त पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के आकड़ों से रूबरू होकर मुख्य सचिव ने कार्यों को और त्तीव्र गति के साथ विभागीय पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का दिशा-निर्देश देते हुए कहा की सूबे के बदलाव में अहम् भूमिका निभाए।

जिलाधिकारी महोदया ने मौके पर मुख्य सचिव द्वारा दिये गये निदेश के अनुपालन में कहा कि सरकार के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कार्य करने कर निदेश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता जमुई, जिला खेल पदाधिकारी जमुई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जमुई, मध् निषेध अधीक्षक जमुई, जिला अवर निबंधक जमुई व चकाई समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Check Also
Close