[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

जमुई जिले के सभी 11 थानाध्यक्षों का तबादला, कई सअनि बने थाना अध्यक्ष

जमुई जिले के सभी 11 थानाध्यक्षों का तबादला, कई सअनि बने थाना अध्यक्ष

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई जिले के सभी 11 थाना में थाना अध्यक्षों का तबादला ओर फेरबदल किया गया है । साथ ही क्ई थानों में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत पदाधिकारी को थाना का कमान सौंपी गई है।

जिसमें सोनो थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार सिंह को नक्सल प्रभावित चरका पत्थर थाना की कमान सौंपी गई है । वहीं सोनो थाना अध्यक्ष दिनानाथ सिंह को गिधोर थाना का भार सौंपा गया है ।

जमुई थाना में कार्यरत पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को झाझा थाना में अंचल निरीक्षक बनाया गया है । इसी प्रकार खैरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार को जमुई थाना की कमान सौंपी गई है ।

थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह को सिकंदरा थाना से खैरा थाना , धर्मेंद्र कुमार को मोहनपुर थाना से सोनो थाना , लाल बहादुर सिंह को चकाई थाना से सिकंदरा थाना , ओमप्रकाश दुबै को साइबर थाना से मोहनपुर थाना , कुंज बिहारी को झाझा थाना से चिहरा थाना , अनिरुद्ध कुमार को चरका पत्थर थाना से गरही थाना एवं खैरा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर विराजमान अर्जुन राउत को अनुसूचित जाति / जनजाति थाना का कमान सौंपी गई है ।

ज्ञात हो कि माननीय डीजीपी के द्वारा अब झुठी एस० सी० एस० टी० एक्ट का मुकदमा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है ।

Check Also
Close