[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिकजमुई DFO तेजस जायसवाल ने 26 हाथियों के झुंड का सफल बचाव एवं पुनर्वास करने वाले, वन अधिकारियों, वन कर्मियों को किया सम्मानित।
जमुईबिहारराज्य

कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ

जमुई/ सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

आदर्श ग्राम दहियारी के बटिया बाजार स्थित प्रसिद्ध माता भगवती मंदिर के प्रांगण में रविवार को भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ किया गया है ।

कलश शोभायात्रा में रंग बिरंगी परिधानों में सजी बड़ी संख्या में कन्या कुमारी ओर महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर माता भगवती मंदिर बटिया से पैदल निकलकर बटिया बाजार के रास्ते बाबा झुमराज मोड़ होते हुए गोंती में पहुंची , जहां पर विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजन कर पवित्र जल को कलश में भरकर पुनः वापस मंदिर परिसर लोट गई ।

ढोल बाजे के साथ कलश शोभायात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे । इस जयकारा से पुरा वातावरण भक्तिमय हो उठा ।

ज्ञात हो कि भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बटिया बाजार निवासी श्री आशीष कुमार बरनवाल के द्वारा अपने स्व: पिता श्री भरथ प्रसाद बरनवाल की याद में एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए किया गया है । कलश शोभायात्रा में शामिल सभी महिलाओं ओर कन्या कुमारियों को प्रसाद रुपी भोजन ग्रहण कराया गया है ।

कलश शोभायात्रा की सफलता के लिए पवन बरनवाल , रंजीत बरनवाल , विकास बरनवाल , रोहित बरनवाल , अभिषेक बरनवाल , कुंदन बरनवाल , चंदन बरनवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ।

Check Also
Close