[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

संत और संविधान की पूजा होनी चाहिए: कन्हैया नंदपुरी

संत और संविधान की पूजा होनी चाहिए: कन्हैया नंदपुरी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल जिले के करपी सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान के द्वारा पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन चय्वन ऋषि देवकुण्ड धाम के मठाधीश श्री कन्हैया नंदपुरी पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी तथा अवधनन्द दिवेदी ने किया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए कन्हैया नंदपुरी ने कहा कि संत और संविधान के सब लोगों को पूजा करना चाहिए. देश के संत जहां राष्ट्र धर्म और संस्कार का बोध कराते है।

वहीं संविधान देश को एक सूत्र में बांधे हुए हैं इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि आज के युग में विद्यालयों में संस्कार शिक्षा, कर्तव्य शिक्षा और धर्म शिक्षा विलुप्त होता जा रहा है।

इस परिस्थिति में एकल विद्यालय के आचार्य प्रशिक्षण उपरांत अपना कर्तव्य निभाते हुए बच्चों में संस्कार धर्म और कर्तव्य का ज्ञान कराया जायगा।

वार्षिक प्रशिक्षण सत्र कुर्था एवं अरवल संच के संयुक्त प्रशिक्षण किया जा रहा था, इसमें पंचमुखी शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, जागरूक शिक्षा, जागरण शिक्षा, ग्राम विकास एवं संस्कार शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया. जो समाज के निर्माण में यह शिक्षा महत्वपूर्ण होगा।

उद्घाटन सत्र के मौके पर केन्द्रिय निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, सरपंच सुजान्ता देवी, संभाग व्यास रेणु देवी, शारदा देवी, रमेश पांडे, अंचल अभियान प्रमुख संजय त्रिवेदी, प्राथमिक शिक्षा प्रमुख धनंजय कुमार, संच प्रशिक्षक शिक्षक अनुज कुमार, अक्षय कुमार, सहित पैसठ प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आचार्या एवं आचार्य उपस्थित थे।

Check Also
Close