[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मर्जदवा में निजी क्लीनिक में इलाजरत महिला की बेतिया में मौत, पुलिस जांच में जुटी

मर्जदवा में निजी क्लीनिक में इलाजरत महिला की बेतिया में मौत, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरूषोतमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्जदवा बाजार के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत महिला की मौत बेतिया में हो गयी है। पीड़ित के शिक़ायत पर पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने शव‌ का पोस्टमार्टम कराया है।

वहीं पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की जायेगी। मृत महिला पुरूषोतमपुर के महुअवा गांव निवासी रमण शर्मा की पत्नी फुलपति देवी (55 वर्ष) है।

जानकारी के अनुसार मर्जदवा बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में फुलपती देवी के पेट में गॉल ब्लाडर में पत्थर होने की बात कह चिकित्सक के द्वारा महिला के पेट की आपरेशन कर दिया गया।

उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला की तबीयत बिगड़ते देख डॉ ने महिला की इलाज के लिए बेतिया ले जाने को कहा। जीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही उस निजी क्लीनिक के चिकित्सक एंव कर्मी क्लीनिक छोड़ फरार हो गये हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close