[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

MATRIC और INTER की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोतिहारी डीएम ने किया सम्मानित

MATRIC और INTER की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मोतिहारी डीएम ने किया सम्मानित

मोतिहारी जिला ब्यूरो सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

      पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा सम्मानित किया गया।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की यह सफलता बच्चों के लिए, उनके अभिभावक के लिए एवं पूरे जिला के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग भी बच्चों की सफलता से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

     डीएम ने बच्चों से कहा कि आप लोगों ने स्वयं को प्रूफ किया है और अपने लिए जो स्टैंडर्ड स्थापित किया है उसे भविष्य में भी कायम रखेंगे। आगे और कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता का परचम लहराएंगे।उन्होंने कहा कि आगे कठिन चुनौती मिलेगी जिसे हर हाल में पार पाना है। आप लोग अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें और सफल होकर अपने माता-पिता, पूरे समाज जिला और राज्य का नाम रौशन करें।

     कार्यक्रम में सभी बच्चों के माता-पिता/ अभिभावक एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने उन्हें भी संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी है, अच्छे से पढ़ाई कराई है और आज यह देखने को स्पष्ट रूप से मिल रहा है। आप सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे।

      इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आज जिन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है ये सुविधा विहीन हैं जो अपनी मेहनत की बदौलत सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि माहौल चाहे जैसा भी हो बच्चों ने अच्छे से पढ़ाई की है और अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम चलाई जा रही है जिसमें चार लाख रुपए तक की ऋण उपलब्ध हो जाती है। अगर किसी बच्चे को आगे की पढ़ाई में असुविधा हो तो बच्चे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    सम्मान समारोह का आयोजन जिला शिक्षा विभाग के सौजन्य किया गया था।

      जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उसमें मैट्रिक की परीक्षा में पूरे जिला में अव्वल आने वाले आदित्य कुमार, जिन्होंने 500 अंक की परीक्षा में 486 अंक प्राप्त किया है दूसरे नंबर पर काव्यांश कुमार ने 481 अंक तथा तृतीय स्थान पर कीर्ति कुमारी ने 477 अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

     इंटर की परीक्षा में कला संकाय में जिला भर में तनु कुमारी, श्रुति कुमारी एवं रवि कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

वाणिज्य संकाय में शालिनी श्री, सुहानी कुमारी, गुनगुन कुमारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं साइंस स्ट्रीम में विशाल कुमार, प्रीति कुमारी एवं सुशील कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Check Also
Close