[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

साइबर अपराध पर सख्ती: जमुई में अब हर सप्ताह मनाया जाएगा “साइबर मंगलवार”बेबी देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार बाप-बेटा किऊल से गिरफ्तारजिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशगुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

फोर्टीफाइड चावल के बारे लोगों को को करें जागरूक, दी गयी जानकारी

फोर्टीफाइड चावल के बारे लोगों को को करें जागरूक, दी गयी जानकारी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत सोलह पंचायत में संचालित पीडीएस दुकान के डीलरों को फोर्टीफाईड चावल के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सद्भावना मंडप के सभागार में हुआ। मौके पर डीलरों को फोर्टीफाइड चावल के गुणवत्ता, नियंत्रण एवं उसके भंडारण पर जानकारी दी गयी।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी ने सभी डीलरों को बताया कि आम चावल में ही पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीके से मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।

जिसे फ़ोर्टिफ़ाइड चावल के नाम से सभी जानते हैं। इस चावल में आयरन, फ़ोलिक एसिड, विटामिन बी-वन, बी-टू, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सरकार गरीबों के स्वास्थ्य हित में इस चावल को आम चावल के साथ मिलाकर वितरण करवा रही है। जिससे कि शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। एमओ ने फोर्टीफाइड चावल के बारे सभी को जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिया।

मौके पर मोहम्मद आबुल ,रामजी प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद ,दृश्यतन प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, साफी अहमद , गौरीशंकर राम , प्रभु प्रसाद, राजू कुमार, वीरेंद्र गिरी, मदन यादव आदि डीलर मौजूद रहें।

Check Also
Close