[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरूहावड़ा–आनंद विहार साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्रहिंदी पारम्परिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक:- राकेश कुमार मिश्रदरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल के रास्ते होगा राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन: – सांसद बिहार के किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी मांगे रिश्वत तो डॉयल करें ये नंबर….जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में JDS पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता गोल्डपटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मैनाटाड़ और इनरवा थाने में लगा जनता दरबार, निपटाये गये मामले

मैनाटाड़ और इनरवा थाने में लगा जनता दरबार, निपटाये गये मामले

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटांड: जमीन संबंधी विवादों को निपटाने के उद्देश्य से प्रखंड के मैनाटाड़ और इनरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन शनिवार किया गया। इसमें फरियादियों की काफी भीड़ रही।

मौके पर सीओ आशीष आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जमीन संबंधी और छोटा विवाद समझौता से सुलह किया जा सकता है। अगर कोई छोटा मोटा विवाद हो तो पंचायत के ग्राम कचहरी में जाये। वहां सरपंच की अध्यक्षता में उसे निपटाया जा सकता है।

बहुत से मामलों में सरपंच को अधिकार सरकार के द्वारा दिए गये हैं। आप सभी ग्रामीण भाई उसका लाभ उठाये। केस मुकदमा से आप सभी बचे। हरेक शनिवार को लगने वाले जनता दरबार से आप सभी लोग फायदा उठाये।

भूमि विवाद सुलह समझौता से खत्म हो जाए या हम सबों के लिए बहुत बड़ी बात होगी। सीओ श्री आनंद ने बताया कि जनता दरबार में आये पांच मामले में तीन मामले को निपटाया गया।

वहीं एक मामले में नापी के लिए लिखा गया , वहीं दूसरा मामला अगले शनिवार को कागजातों के साथ सुना जायेगा।जनता दरबार में पुलिस अधिकारी, राजस्व कर्मी सहित काफी संख्या में फरियादी मौजूद रहें।

Check Also
Close