[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
टॉप न्यूज़पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

परसा में आग लगने से तीन घर स्वाहा, लाखों की संपत्ति खाक 

परसा में आग लगने से तीन घर स्वाहा, लाखों की संपत्ति खाक

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में हुई अगलगी की घटना में तीन घर पूर्ण रूप से जल गया। वहीं इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति अग्नि की भेंट चढ़ गयी।

हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम अचानक मुन्ना मियां के घर मे आग लग गया।

लोग जब तक देखते समझते और आग को बुझाने की कोशिश करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे मुबारक मियां तथा रसूल मियां के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।

जिससे तीनों लोगों के घर सहित घर में रखे अनाज, बर्तन सहित अन्य आवश्य सामग्री जलकर राख गया। वही ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

Check Also
Close