[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी डीएम के पर्यवेक्षण में फसल कटनी प्रयोग हुआ संपन्न

मोतिहारी डीएम के पर्यवेक्षण में फसल कटनी प्रयोग हुआ संपन्न

मोतिहारी जिला ब्यूरो सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

    राज्य सांख्यिकी निदेशालय बिहार पटना के निदेशानुसार प्रत्येक पंचायत में (रब्बी) गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य उत्पादन एवं उत्पादकता का आकलन करना है।

इसी सिलसिले में आज दिनांक 8.4.2025 को मोतिहारी सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत चंद्रहीया के राजस्व ग्राम फुरसतपुर में गेहूं फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया जिसे जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न किया गया।

     जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया है कि चंद्रहीया पंचायत के राजस्व ग्राम फुरसतपुर के किसान श्री ललन सहनी, पिता श्री भूवाली सहनी के खेत में गेहूं फसल कटनी प्रयोग आयोजित किया गया जहां 10 मीटर गुणा 5 मीटर के कटिंग एरिया में गेहूं का उत्पादन 27 किलोग्राम अर्थात 54 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ है।

     इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार मांझी, श्री कौशल कुमार, किसान सलाहकार श्री अनूप कुमार, मोहम्मद अफसारुल हक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Check Also
Close