[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

विकास शिविर के माध्यम से दलित लोगों को दिलाया जायेगा योजनाओं का लाभ: बीडीओ

विकास शिविर के माध्यम से दलित लोगों को दिलाया जायेगा योजनाओं का लाभ: बीडीओ

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत सोलह पंचायत में विकास शिविर का आयोजन कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाया जाएगा।

जिसकी शुरुआत 14 अप्रैल से की जाएगी इसके विकास शिविर के सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें बीडीओ दीपक राम, बीपीआरओ गोविंद कुमार, एम‌ओ सुप्रिया कुमारी,एसीओ सौरभ कुमार मिश्रा,भंगहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद,इनरवा थानाध्यक्ष जय कुमार, पीओ अंजनी सिन्हा, बीडब्ल्यू दीपक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लोकेश झा,बीसीओ नीरज कुमार,बीएओ कृष्णकांत सिंह, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, एसबीआई मैनैजर सितांशु शेखर सहित अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी के अलावे पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी विकास मित्र ,तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ दीपक राम ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए उनके टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है।

इस शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना है।जो 14 अप्रैल से हो रही है।

विशेष विकास शिविर के जरिये राशन कार्ड बनाना, उज्जवला योजना ,औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम, कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता सहित अन्य सरकार के सभी योजनाओं का लाभ दिलाना है। बीडीओ ने मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मियों को उनके दायित्वों का बोध कराया।

साथ ही कहा कि सरकार का यह महत्वकांक्षी योजना है।जिसको हम सभी को मिलकर सफल बनाना है। कार्यशाला में विकास शिविर के निमित्त पंपलेट भी वितरित किया गया।

Check Also
Close