[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

एससी एसटी को लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे शिक्षा सेवक और विकास मित्र

एससी एसटी को लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे शिक्षा सेवक और विकास मित्र

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत सोलह पंचायत में आयोजित होने वाले विकास शिविर के सफलता और एससी-एसटी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में शिक्षा सेवक और विकास मित्र सहयोग करेंगे।

शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में बीडीओ दीपक राम की अध्यक्षता में शिक्षा सेवक और विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गयी।

जिसमें बीडीओ दीपक राम, बीपीआरओ गोविंद कुमार, एसीओ सौरभ कुमार मिश्रा, बीडब्ल्यू दीपक कुमार, शिक्षक प्रेमप्रकाश कुशवाहा, सुमित कुमार, अनिल कुमार सहित शिक्षा सेवक और विकास मित्र मौजूद रहें।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ दीपक राम ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित करने के लिए उनके टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है।

इस शिविर में सरकार के सभी प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुड़े योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना है।जो 14 अप्रैल से हो रही है।

विशेष विकास शिविर के जरिये राशन कार्ड बनाना, उज्जवला योजना ,औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम, कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता सहित बाइस योजनाओं का लाभ दिलाना है।

बीडीओ ने मौजूद कर्मियों को उनके दायित्वों का बोध कराया।साथ ही कहा कि सरकार का यह महत्वकांक्षी योजना है।जिसको हम सभी को मिलकर सफल बनाना है। कार्यशाला में विकास शिविर के निमित्त पंपलेट भी वितरित किया गया।

Check Also
Close