[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

इब्राहिमपुर पंचायत का लोकल सम्मेलन संपन्न, 19 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया जिसका सचिव कॉ. अवधेश यादव को चुना गया

इब्राहिमपुर पंचायत का लोकल सम्मेलन संपन्न, 19 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया जिसका सचिव कॉ. अवधेश यादव को चुना गया

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भाकपा – माले का इब्राहिमपुर पंचायत का लोकल सम्मेलन किया गया जिसमें 19 सदस्यीय लोकल कमिटी बनाया गया,जिसमें पंचायत को देख – रेख के ख्याल से सचिव कॉ. अवधेश यादव को चुना गया।

सम्मेलन को शुरूआत होने के पहले झंडातोलों कॉ. ब्रिज बिहारी यादव ने किया तथा शहीदों के याद में एक मिनट मौन रहकर शाहिद वेदी पर फूल – मालाएं चढ़ाया गया।

सम्मेलन के मुख्य वक्त के रूप में भाकपा – माले के अरवल विधायक कॉ.महानंद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही हैं।

बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान समाप्त करने पर आमादा है,और बोलने की आजादी पर पाबंदी लगा रही हैं।

हद तो यह हो गई है,कि केंद्र के द्वारा पारित वफ्फ कानून हिन्दू – मुस्लिम में नफरत फैलाकर सत्ता में बना रहना चाहती है और वफ्फ कानून के तहत मुस्लिमों का मस्जिद व कब्रस्तान,का जमीन को छीनकर बड़े कार्पोरेट को देना चाहती है, अभी तो मुस्लिमों का जमीन की बात कह रही है।

आने वाले दिनों में मंदिर,मठ्ठा की जमीन,चर्च का जमीन, गुरुद्वारा का जमीन भी छीनने का काम करेगी, इसलिए इस कानून को रद्द करने की मांग इस सम्मेलन से करते हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए,भाकपा – माले के प्रखण्ड सचिव कॉ. अवधेश यादव ने कहा कि पंचायत व प्रखण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुट होकर लड़ने की जरूरत है।

केंद्र व बिहार के डबल इंजन की सरकार ने कहा था कि 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान दे दूंगा,तथा तमाम गरीब भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन,वासगीत पर्चा दूंगा।

लेकिन गरीबों अभी तक न तो पांच डिसमिल जमीन मिला और न पक्का मकान मिला, इसलिए 2025 में विधान सभा के चुनाव में डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेके।

सम्मेलन में मजहर आलम, बालसुंदर मिस्त्री, बबुआ नंद यादव, चिंता देवी, शिव महादेव पासवान, रिजवान, सुरेश चौधरी, सूर्यदेव मिस्त्री आदि उपस्थित थे तथा प्रवेक्षक के रूप में कॉ.महेश यादव रहे।

भवदीय

अवधेश यादव

भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव, कुर्था

Check Also
Close