[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जमुईबिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर में आई सहयोग राशि एक माह में छह लाख के करीब

बाबा झुमराज मंदिर में आई सहयोग राशि एक माह में छह लाख के करीब

जमुई सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बटिया बाजार से सटे पठारी क्षेत्र में बसा प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले यात्रियों द्वारा मार्च महीने में आई सहयोग राशि छह लाख रुपए के करीब पहुंच गई है ।

धार्मिक न्यास पार्षद पटना के द्वारा गठित बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल एवं उपाध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल के द्वारा मार्च महीने का आमद ओर खर्च का ब्योरा विस्तार पुर्वक सार्वजनिक रूप से दिया गया है ।

जिसमें मार्च महीने का श्रधालुओं द्वारा आई सहयोग राशि कुल 05 लाख 69 हजार 106 रुपए प्रदर्शित किया गया है । जबकि मंदिर निर्माण में युद्ध स्तर पर किये जा रहे कार्यों पर कुल खर्च का ब्योरा 03 लाख 35 हजार 083 रुपए बताई गई है ।

इस प्रकार सार्वजनिक रूप से दिए गए आमद ओर खर्च के व्योरे में कुल 02 लाख 34 हजार 019 रुपए एवं गुंबद निर्माण कार्य के लिए मंत्री सह चकाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुमित सिंह के द्वारा सहयोग के रूप में मिली 05 लाख 51 हजार रुपए मंदिर कोष में सुरक्षित जमा रखी गई है ।

कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण में लगाये जा रहे मार्बल ओर ग्रेनाइट का हिसाब कार्य संपन्न होने के बाद दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि कमेटी सदस्यों द्वारा पार्दर्शिता के साथ दी जा रही आमद ओर खर्च के व्योरे पर मंदिर परिसर के बाहर लगे व्यवसाई वर्ग के लोगों तथा आम जनो में काफी खुशियां देखी जा रही है।

वहीं व्यवसाई नारायण पासवान, लखन पासवान, प्रकाश पासवान, सुखदेव पासवान आदि क्ई लोगों ने पुर्व कमेटी सदस्यों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बाबा झुमराज मंदिर में पिछले 14 वर्षों पूर्व से रहे कमेटी सदस्यों ने कभी भी आमद खर्च का हिसाब नहीं दिया ।

जबकि नव गठित कमेटी सदस्यों ने जिस प्रकार आमदनी का ब्योरा दिखा रहे हैं इससे पुराने कमेटी सदस्यों पर सवाल उठाना लाजिमी है ।

Check Also
Close