[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशपटनाबिहारराज्य

पटना-गया रेलखंड पर दौड़ी “लाल गाड़ी” एक हजार पन्द्रह (1015) बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्री पकड़े गयें

पटना-गया रेलखंड पर दौड़ी “लाल गाड़ी” एक हजार पन्द्रह (1015) बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्री पकड़े गयें

Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ एवं वरीय मंडल सुरक्षा आयुत प्रकाश पांडा ने चलाया मेगा टिकट चेकिंग अभियान।

RPSF,RPF दर्जनों चैकिंग स्टॉफ को लगाया गया था।

13 ट्रेनों में हुआ गहन जाँच, बिना टिकट वालों के बीच हड़कंप।

2 लाख 85000 राशि की हुई राजस्व की प्राप्ति।
बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

मुख्यालय के निर्देशानुसार दानापुर मंडल द्वारा दिनांक 16.04.2025 को पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग स्पेशल ड्राईव के अंतर्गत “विशेष लाल गाड़ी” से टिकट चेकिंग दस्ता दानापुर से रवाना हुआ।

जिसका नेतृत्व वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अभिनव सिद्धार्थ एवं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रकाश पांडा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिसमें प्रदीप कुमार, सहायक वाणिज्य अधिकारी सहित टिकट चेकिंग स्टाफ,रेल सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान उपस्थित रहे। मुख्यतः पटना-गया रेलखंड पर आने एवं जाने वाली 13 ट्रेनों का गहन जाँच किया गया।

जिसमे प्रीमियम एवं मेल एक्स् के साथ – साथ पेसेंजर ट्रेनो को भी चेक किया गया तथा बिना टिकट/ अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गये, जिनसे नियमानुसार दंड की राशि वसूल की गयी l

विभिन्न स्टेशनों पर किलाबंदी जाँच कर बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु, जागरूक किया गया ताकि रेलवे राजस्व में वृद्धि हो सके और भविष्य में रेल यात्रियों को असुविधा न हो।

आज टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा 1015 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है, जिनसे जुर्माने के रूप में रु. 2,85,000(दो लाख पचासी हजार)की राशि वसूल की गयी है ।

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also
Close