[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शिविर लगा एससी-एसटी लोगों को 22 योजनाओं का दिया जायेगा लाभ

शिविर लगा एससी-एसटी लोगों को 22 योजनाओं का दिया जायेगा लाभ

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: एससी-एसटी समुदाय के लोगों के समग्र विकास के लिए बाइस योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।जिसकी तैयारी प्रखंड प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर की जा रही है।

बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में बीडीओ दीपक राम की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रखंड कार्यालय , स्वच्छता आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान बीडीओ दीपक राम ने सभी अधिकारियों व कर्मियों के दायित्वों का बोध कराया।सार ही कहा कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले विकास शिविर में सभी लोग अपनी जिम्मेदारी अच्छे ढंग से निभायेंगे। जिससे एससी-एसटी लोगों को लाभ भी मिले और सरकार का यह महत्वकांक्षी कार्यक्रम सफल भी हों।

विकास शिविर में राशन कार्ड, आवास योजना, शौचालय एवं स्वच्छता, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास, विश्वकर्मा योजना, विभिन्न प्रकार के पेंशन, स्वास्थ्य व कृषि विभाग की योजना, हर घर नल जल, बिजली, सहित अन्य संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाना है।

मौक़े पर बीपीआरओ गोविंद कुमार, थानाध्यक्ष मंटू कुमार,बीडब्लूओ दीपक कुमार कुमार ,पंचायत सचिव रोहित कुमार ,शिक्षक प्रेम कुशवाहा,सुमित कुमार ,धुरेंद्र साह ,आनंद कुमार ,फरमान अहमद ,पंचानंद पंडित, अनिल ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुनील गिरी,सेविका किरण कुमारी,पूनम देवी, मेनका देवी, सीता देवी ,सुनीता देवी ,मीना देवी, मुन्नी कुमारी, रजनीकांती देवी, इंदु देवी ,नीतू देवी इत्यादि।

Check Also
Close