[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
पटनाबिहारराज्य

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” नारे को अमल में लाएं, समाज का होगा कल्याण:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

  • “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” नारे को अमल में लाएं, समाज का होगा कल्याण:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष 
  • नारी शिक्षा संवाद एवं सेमिनार हॉल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन 

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

पटना। महिला कॉलेज, खगौल में ‘नारी शिक्षा संवाद एवं सेमिनार हॉल उद्घाटन समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री, विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया।

मैं सम्मिलित हुआ एवं सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ ऊषा विद्यार्थी ने डॉक दिलीप जायसवाल का स्वागत अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

समारोह की अध्यक्षता प्र० प्राचार्या डॉ ऊषा विद्यार्थी ने की। अपने उद्घाटन भाषण में बतौर मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित जन समूहों को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक लड़की के लिए शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने हेतु एनडीए सरकार हरसंभव प्रयत्न कर रही है। शिक्षित बेटियां देश और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं इसलिये लड़कियां खूब पढ़ें और आगे बढ़ें।

डॉ जायसवाल ने आगे कहा मुझे खुशी है कि बिहार की बेटियां भी हर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फैला रही हैं, प्रायः हर क्षेत्रों में। केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है जिससे महिलाओं का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है।

मुझे फक्र है हमारी बेटियां आज किसी से कम नहीं हैं। इसलिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे को हमेशा अमल में लाएं, तभी समाज का कल्याण संभव है।

Check Also
Close