[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
टॉप न्यूज़पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी समाहरणालय में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

मोतिहारी समाहरणालय में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रिपोर्ट सुजीत कुमार

मोतिहारी: 19 अप्रैल 2025: पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आज जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना की ओर से एक विशेष सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने किया। इस अवसर पर एडीएम मोतिहारी, सिविल सर्जन मोतिहारी, एसीएमओ मोतिहारी, डॉ. अजय कुमार सिन्हा, डॉ. अशुतोष शरण, डॉ. सौरभ, ओएसडी टू डीएम श्री अमरेश समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हृदय रोग से अचानक पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर (CPR) देने के सही तरीके पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने हाथों से सीपीआर देने की विधि को सीखा और समझा कि कैसे समय रहते उचित हस्तक्षेप किसी की जान बचाई जा सकती है।

डीएम श्री सौरभ जोरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, “सीपीआर एक ऐसी जीवन रक्षक तकनीक है, जिसे हर व्यक्ति को सीखना चाहिए। आपातकालीन स्थिति में यह कौशल किसी की जान बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को सीपीआर की तकनीक सिखाकर उन्हें आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाना था।

जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक जीवन पर आधारित उदाहरण भी साझा किए, जिससे प्रतिभागियों को गहन जानकारी मिली।

जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना निरंतर ऐसे सामाजिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close