[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्यस्कूल

विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता

विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों की जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता

निज संवाददाता 

मोतिहारी: ढाका, पचपकड़ी रोड: विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पचपकड़ी रोड, ढाका के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पित शिक्षण और छात्रों की मेहनत किसी भी मुक़ाम को हासिल कर सकती है।

स्कूल के एक छात्र (कक्षा 6) और दो छात्राओं ने देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 9वीं कक्षा के प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

इन होनहार विद्यार्थियों में आफिया अकील (पुत्री: डॉ. अकील अहमद) और साबिया नूर (पुत्री: डॉ. कासिम अंसारी) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर अनिल कुमार झा की धर्मपत्नी ने बच्चे और बच्चियों को मिठाई खिलाकर ससम्मान विदा किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं व दुआएं दीं।

इस अवसर पर श्री डॉ. अकील अहमद ने कहा, “मैं विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तमाम शिक्षकों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ, जिनकी मेहनत, मार्गदर्शन और अल्लाह की मेहरबानी से यह सफलता संभव हो सकी है।”

हम सभी से गुजारिश है कि आप भी अपनी दुआओं और शुभकामनाओं से इन बच्चियों का हौसला बढ़ाएं ताकि वे भविष्य में और भी बड़ी ऊंचाइयों को छू सकें।

Check Also
Close