[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

प्रशांत किशोर ने जमुई की धरती, जैन मुनि की धरती, से भरी हुंकार

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

प्रशांत किशोर ने जमुई की धरती, जैन मुनि की धरती, से भरी हुंकार।

अशोक चौधरी के बारे में क्या कुछ बोल गए प्रशांत?

प्रशांत किशोर जयप्रकाश की भूमि सिताबदियारा से शुरू करेंगे “बिहार बदलाब यात्रा”

‘बिहार बदलाव यात्रा’ 20 मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे PK

PM मोदी के बिहार दौरे पर PK ने साधा निशाना, बोले – मोदी जी गुजरात में बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं और बिहार में आकर सिर्फ 1-2 रेलवे लाइन की घोषणा कर रहे हैं ताकि यहां से पलायन हो सके।

जमुई। जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे।

जमुई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि 20 मई को जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा से “बिहार बदलाव यात्रा” की शुरुआत होगी।

जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने, बिहार में बदलाव लाने और संपूर्ण क्रांति के रूप में व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की जाएगी।

प्रशांत किशोर ने कल पीएम मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी गुजरात में 1 लाख करोड़ रुपए खर्च करके बुलेट ट्रेन बनवा रहे हैं और बिहार में सिर्फ 1-2 रेलवे लाइन का दोहरीकरण की घोषणा हुई और कुछ नई ट्रेनें शुरू की गई हैं।

नई ट्रेनें भी इसलिए शुरू की गई ताकि बिहार के बच्चे उन ट्रेनों में बैठकर गुजरात की फैक्ट्रियों में काम कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें खुशी होती अगर मोदी जी बिहार में स्टील की फैक्ट्रियां लगवाते और बिहार में बना स्टील मालगाड़ियों से देशभर में पहुंचाया जाता।

बिहार को सिर्फ नई ट्रेनों की जरूरत नहीं है, बिहार को फैक्ट्रियों की जरूरत है। गुजरात की तरह बिहार में भी गिफ्ट सिटी बननी चाहिए ताकि बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।

PK ने नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी पर साधा निशाना, बोले – टिकट खरीद कर उन्होंने अपनी बेटी को सांसद बनाया है, वो क्या बताएंगे कि जन सुराज का पैसा कहां से आ रहा है।

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि अशोक चौधरी का राजनीतिक चरित्र क्या है, यह सबको पता है। उन्होंने अपनी बेटी को टिकट खरीदकर सांसद बनवाया।

बिहार के किसी नेता या पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह हम पर एक रुपया भी लेने का आरोप लगा सके। हम न तो विधायक हैं, न सांसद, न ही हम बालू माफिया या शराब माफिया के लिए काम करते हैं।

हमने जो भी धन अर्जित किया है, वह अपनी बुद्धि और मेहनत से किया है। हम जो भी संसाधन खर्च कर रहे हैं, वह बिहार के गरीब लोगों के लिए खर्च कर रहे हैं, ताकि पैसे के अभाव में उन्हें राजनीति से दूर न रहना पड़े।

Check Also
Close