[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

पौने दो किलोमीटर लंबे सड़क को बौद बरवा के लोगों ने बनाया

पौने दो किलोमीटर लंबे सड़क को बौद बरवा के लोगों ने बनाया

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: विगत क‌ई वर्षों से सड़क की जर्जरता झेल रहे बस्ठा पंचायत के बौद बरवा के लोगों ने बगल के गांव रमपुरवा के लोगों से जमीन को मांगकर उस पर श्रमदानकर और आर्थिक सहयोग से पौने दो किलोमीटर लंबा सड़क का निर्माण कर डाला।

उल्लेखनीय है कि बौद बरवा गांव के लोगों को मुख्य सड़क पर जाने के लिए उत्तर से पीपरपाती गांव के रास्ते से अथवा दक्षिण में बस्ठा का रास्ता पकड़ना पड़ता है।

लेकिन बस्ठा से बौद बरवा गांव जाने वाली सड़क दशकों से जर्जर और खास्ता हालत में है। उक्त सड़क जर्जरता की हद पार कर चुका है।विगत सासंद के चुनाव के समय बौद बरवा के लोगों ने चुनाव का वहिष्कार कर दिया था।

प्रशासनिक अधिकारियों के लाख मान मन्नोवल के बाद लोगों ने वोट नहीं दिया।उसके बाद अबतक उक्त सड़क को नहीं बनाया गया।जो परेशानी और दुर्घटना का सबब बना हुआ है।

ऐसे में उक्त गांव के महानंद यादव, हरिनारायण प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, संजय प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, सचिन कुमार, महिबुल आजम ,घनश्याम यादव सहित कईयों ने बताया कि हमलोगो के गांव से जो मुख्य रास्ता बस्ठा से होकर जाती है।

वह काफी जर्जर हो।उसके निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के पास गुहार लगायी गयी। सासंद के चुनाव में वोट भी नहीं दिया गया।लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

इस समस्या से निजात पाने के लिए हम ग्रामीणों ने सोचा कि क्यों न हमी लोग कुछ युक्ति निकाले। गांव में एक दिन चौपाल लगा कर निर्णय लिया गया कि गांव से पूरब बेलवाडीह माई स्थान सड़क तक अपने चलने लायक सड़क बनाया जाय।

इस पर राजी हो कर बगल के गांव के रमपुरवा के लोगों और जिनका जमीन उस सड़क निर्माण में पड़ता है। उनसे बात की गयी।

बातचीत पर रामपुरवा के परशुराम पांडेय,रामबाबू पटेल , सूर्यकांत प्रसाद,महेंद्र यादव,अमीरीलाल प्रसाद ,अर्जुन पटेल , प्रहलाद दास सहित पचीस व्यक्तियों ने अपनी जमीन के दोनों तरफ पांच-पांच फीट जमीन देने पर राजी हो गये।उसके बाद गांव में चंदा एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्रेलर से मिट्टी भर जाना लगा ।

सड़क निर्माण की खुशी में लोगों ने कुदाल से श्रमदान भी किया जिसकी बदौलत पौने दो किलोमीटर लंबा और दस फीट चौड़ा सड़क बनाकर तैयार हो गया है।

यह नव निर्मित सड़क बौद बरवा गांव को मैनाटाड़ से सीधे जोड़ रहा है।अब इस नव‌ निर्मित सड़क पर सोलिंग और पीसीसी की दरकार है।

Check Also
Close