[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

निजी क्लीनिक में गर्भ में लिये बच्चे सहित महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

निजी क्लीनिक में गर्भ में लिये बच्चे सहित महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: रविवार की देर रात प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गर्भ में लिये बच्चे सहित महिला की मौत हो गयी है। जच्चा-बच्चा की मौत होते ही उक्त क्लीनिक के चिकित्सक व अन्य कर्मी भाग गये। ‌उसके बाद स्वजनों ने जाकर देखा तो प्रसूति महिला की मौत हो गयी थी।

मृत महिला मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के गौरीपुर सुखलही निवासी संजय मांझी की पत्नी प्रेम शिला देवी है। घटना रविवार की रात दस बजे की है।

परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दिया। वहीं मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है ।परिजनों के द्वारा आवेदन मिलते ही केस दर्ज अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी ।

जानकारी के अनुसार गौरीपुर सुखलही निवासी संजय मांझी अपनी पत्नी प्रेमशिला देवी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सुबह में बजे भर्ती कराया था।

डॉक्टर ने उसकी स्थिति देखते हुए बेतिया के लिए रेफर कर दिया ।तब संजय मांझी जीएमसीएच नहीं जाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में अपनी पत्नी को भर्ती करा दिया ।

सुबह के दस बजे से भर्ती प्रसूति महिला के बारे में संजय मांझी के द्वारा बार-बार पूछने के बाद भी आश्वासन दिया गया कि सुरक्षित प्रसव करा लिया जायेगा ।

इधर संजय मांझी ने बताया कि रात नौ बजे के बाद एक-एक करके जब चिकित्सक और कार्मिक क्लीनिक छोड़कर भागने लगे तो हमें और हमारे परिजनों को कुछ अनहोनी की शंका हुई ।

जिस रूम में मेरी पत्नी को प्रसव के लिए रखा गया था उसका कुंडी अंदर से बंद था। हम लोग खोलकर देखे थे मेरी पत्नी मृत पड़ी हुई थी।

हमें शक है कि मरीज को बेहोश करने के दौरान ही मौत हो गयी है।हम लोग जब तक पुलिस को सूचना देते तब तक सभी चिकित्सक और कर्मी क्लीनिक छोड़कर भाग गये थे।

उल्लेखनीय है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सिंग होमों में प्रसूति महिलाओं की मौत का कोई नया बात नहीं है ।कई बार मैनाटाड़ थाने में प्राथमिक दर्ज भी हुआ ।लेकिन इसका कोई असर नहीं है।

सूदूर देहात की बात छोड़िये प्रखंड मुख्यालय में ही बेखौफ निजी नर्सिंग होम चलाये जाते हैं। जिसका परिणाम है कि अक्सर प्रसूति महिलाओं की मौत पूर्व में हो गया है।

Check Also
Close