[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को ले विधायक ने की बैठक

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को ले विधायक ने की बैठक

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मजदूर संगठनों के आह्वान पर अगामी बीस म‌ई को राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु प्रखंड के बरवा परसौनी में माले पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में मौजूद विधायक वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेहनतकश मजदूरों को न्याय दिलाने को ले हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताया।

मौक पर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा मजदूरों का खून चुसकर पूंजीपतियों का झोली भर रही है।

अंग्रेजों के पद कदमों पर चलकर मजदूरों को गरिमामय जीवन से वंचित कर रही है। भाजपा सरकार देश में नफरत उन्माद फैलाकर देश की एकता अखंडता को कमजोर कर राष्ट्र को गर्त में धकेलना चाहती है।

विधायक ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बीस वर्षों से मजदूरों को पलायन रोकने में विफल रही है।

वहीं जिला कमिटी सदस्य सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों को रोजगार की गारंटी नहीं कर पायी।

सफाईकर्मी, आशा, ममता, रसोईया, सहायिका, सेविका सहित स्कीम वर्कर्स को शोषण कर गुलाम बनाने का काम किया है।

अंचल सचिव कामरेड अच्छेलाल राम ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी, दलित एवं अल्पसंख्यक विरोधी है।

श्रमिक अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होकर 20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसको सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

मौके पर सीता राम राम, लक्ष्मण राम, शंकर उरांव, श्रीकांत ठाकुर,कौशर आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Check Also
Close