[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
जमुईबिहारराज्य

भगवान भास्कर सुर्य की दो दिवसीय सुर्याही पर्व सोनो में नैम निष्ठा से संपन्न

भगवान भास्कर सुर्य की दो दिवसीय सुर्याही पर्व सोनो में नैम निष्ठा से संपन्न

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

नैम निष्ठा के साथ चलने वाली भगवान भास्कर सुर्य की दो दिवसीय सुर्याही पर्व सोनो में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया है ।

सोनो प्रखंड के बटिया बाजार निवासी समाज सेवी लालु प्रसाद बरनवाल के यहां आयोजित इस पुजा में छठ महापर्व की तरह भगवान भास्कर सुर्य की पुजा अराधना की गई , एवं सेंकड़ों लोगों को दुध , चावल और गुड़ से बनी खीर का वितरण किया गया ।

बताते चलें कि‌ सुर्याही पर्व रविवार को किया जाता है , जिसकी कथा कई रुपों में प्रचलित है । जिसमें सुर्यदेव की महिमा का प्रभाव उनके भक्तों के जीवन में दर्शाती है ।

इस कथा में यह बताया गया है कि एक वृद्ध महिला हर रविवार को सुर्यदेव की पुजा करती थी और उनसे प्रार्थना करती थी कि उसके घर में धन धान्य की वृद्धि हो । उस महिला की विनती सुनकर सुर्यदेव ने उसकी घर में धन धान्य की भरमार कर दी।

एक अन्य कथाओं में बताया गया है कि एक महिला पुत्र की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया और उसे पुत्र की प्राप्ति हुई । पुत्र प्राप्ति के बाद उसने यह व्रत नहीं किया तो सुर्यदेव ने स्वप्न में दर्शन देकर व्रत करने का उपदेश दिया ।

ज्ञातव्य हो कि सुर्यदेव की कृपा से लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि आती है साथ ही इस व्रत को करने से सुर्यदेव प्रसन्न होते हैं एवं उनकी कृपा सदैव बनी रहती है ।

Check Also
Close