[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सुरक्षा के दृष्टिकोण से एस‌एसबी और नेपाल एपीएफ ने किया संयुक्त पेट्रोलिंग

सुरक्षा के दृष्टिकोण से एस‌एसबी और नेपाल एपीएफ ने किया संयुक्त पेट्रोलिंग

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा को लेकर चौकसी और आपसी समन्वय को मजबूत करने को ले बुधवार को इनरवा एस‌एसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से बॉर्डर पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग) किया।

संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान पिलर संख्या 419/11 से लेकर 420/3 तक किया गया। जिसमें दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया।

पेट्रोलिंग के दौरान सीमा पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गयी । वही स्थानीय लोगों को सीमा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट दीनकर त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से होने वाली तस्करी, अवैध आवागमन और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

साथ ही भारत और नेपाल के बीच मित्रवत संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना भी इसका एक अहम पहलू है।

इस तरह की संयुक्त पेट्रोलिंग नियमित रूप से की जाती है, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग बना रहे। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है।

Check Also
Close