[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पताही में हुंकार भरेंगे प्रशांत किशोर

पताही में हुंकार भरेंगे प्रशांत किशोर

  • जनसुराज की उद्घोष में पताही से शामिल होंगे 20 हजार लोग

  • 31 मई को पताही में प्रशांत किशोर करेंगे बड़ी रैली 

  • उद्घोष सभा को सफल बनाएं जनसुराज कार्यकर्ता

मोतिहारी संवाददाता संतोष राऊत की रिपोर्ट 

पताही। प्रखंड क्षेत्र के रूपनी चौक स्थित एसआरएच कैम्ब्रिज वर्ल्ड स्कूल के सभागार में शनिवार को जन सुराज कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चिरैया विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी ई. संजय कुमार ने की।

कार्यक्रम में 31 मई को पताही में होने वाली जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सभा की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

सभा की सफलता के लिए 21 सदस्यीय आयोजन समिति बनाई गई। ई. संजय कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार में बदलाव तय है। जनसभा में 15 से 20 हजार लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने किया। प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा, संतोष राउत, त्रिमुर्ति प्रताप सिंह, मनोज सिंह, ललन सहनी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close