[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई, कान व सिर में गंभीर चोट

विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई, कान व सिर में गंभीर चोट

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, रमपुरवा मैनाटाड़ में शिक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गये जब कक्षा दसवीं के छात्र गंगोली कुमार ने शिक्षक पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया।

पीड़ित छात्र के अनुसार गुरुवार को कक्षा में बात करने के दौरान शिक्षक प्रवीन सिंह ने गुस्से में आकर डंडे से उसकी पिटाई की।

मार की तीव्रता इतनी अधिक थी कि डंडा टूट गया। फिर इसके बाद शिक्षक ने हाथ से उसके कान पर भी प्रहार किया, जिससे छात्र के कान, सिर एवं पीठ में तेज़ दर्द हो रहा है।

इस घटना की शिकायत गंगोली कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर की है। आवेदन में बताया गया है कि शिक्षक द्वारा की गई पिटाई से न केवल शारीरिक नुकसान हुआ है, बल्कि मानसिक रूप से भी छात्र डरा हुआ है।

साथ में कक्षा के अन्य छात्र धोनी कुमार, रमण कुमार, ओमबाबू कुमार, अमित कुमार एवं रौशन कुमार आदि ने भी आवेदन में हस्ताक्षर कर इस घटना की पुष्टि की है।

छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में इस प्रकार का व्यवहार छात्रों के मनोबल को तोड़ता है और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल असर डालता है।

इस पर सवाल उठाते हुए अभिभावकों ने मांग की है कि दोषी शिक्षक पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इधर प्रखंड प्रभारी बीईओ नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Check Also
Close