[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: भंगहा थाना क्षेत्र के बिंदा चौक पर शुक्रवार को भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष कृष्णधन दास ने किया।

वही बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं।

ऐसे में भाजपा को आगे बढ़ाने में आप सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है और देश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने सरकार के द्वारा चलायें जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराने को कहा।ताकि योजनाओं का लाभ सुगमता से सही लाभुकों को मिलें।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी से मिले दिशा – निर्देश को धरातल पर चुनाव से पूर्व उतरने की रूप रेखा तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया गया।

मौके पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद, अनिल पटेल ,जनार्दन कुशवाहा अशोक सुब्बा ,कृष्णधन दास, मारकंडे शुक्ला , ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close