[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सोनो पुलिस ने दुधियानो गांव स्थित पहाड़ी पर किया युवक का शव बरामद 

सोनो पुलिस ने दुधियानो गांव स्थित पहाड़ी पर किया युवक का शव बरामद

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: पेरा मटिहाना पंचायत के दुधियानो गांव के समीप स्थित मुड़ली पहाड़ी पर रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने की सुचना पाकर मौके पर पहुंची सोनो थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर भेज दिया ।

जांच पड़ताल के बाद मृतक का शव दुधियानो गांव निवासी धनु मंडल का 32 वर्षिय पुत्र कृष्णा मंडल के रूप में की गई है ।

युवक का शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने उमड़ पड़ी । वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

परिजनों ने अपने पुत्र की हुई मौत को हत्या बताते हुए कहा कि पुत्र कृष्णा मंडल के साथ मटिहाना गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ आपसी मतभेद चल रहा था , जिसके कारण दोनों के बीच एक पंचायती बुलाकर मामले को शांत किया गया था ।

मृतक के फाइल फोटो

लेकिन पंचायती होने के कई दिन गुजरने के बाद आज उसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर पहाड़ी पर फेंक दिया । परिजनों ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस प्रशासन से न्याय के लिए आवेदन सौंपी गई है ।

इधर सोनो पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है । ताकि सच्चाई उजागर किया जा सके ।इधर घटना के बाद दहशत युदा ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की हें ।

Check Also
Close