[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

हत्या कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को सोनो पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

हत्या कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को सोनो पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 दुधियानो गांव के कृष्णा मंडल हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को सोनो पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

पिछले एक दिन पूर्व पेरा मटिहाना पंचायत के दुधियानो गांव स्थित पकड़िया पहाड़ी के निकट दुधियानो गांव निवासी कृष्णा मंडल का शव सोनो पुलिस ने बरामद किया था ।

जिस पर परिजनों ने पेरा मटिहाना गांव के क्ई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था । इस घटना की जानकारी आरक्षी अधीक्षक जमुई को दी गई ।

आरक्षी अधीक्षक जमुई के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एफ एस एल टीम को घटना स्थल पर बुलाकर घटना का निरीक्षण कराया गया ।

तत्पश्चात छापेमारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मटिहाना गांव निवासी खागो मंडल का पुत्र कृष्ण मंडल , नैयाडीह निवासी बिरेंद्र मंडल का पुत्र प्रमोद मंडल एवं लखन मंडल का पुत्र राहुल मंडल शामिल हैं ।

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के साथ सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , पुलिस अवर निरीक्षक मंकेश्वर प्रसाद , पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी , पुलिस अवर निरीक्षक मुनेश्वर सिंह एवं एसटीएफ की टीम , जिला अधिसूचना ईकाई जमुई तथा सोनो थाना के सभी सशस्त्र बल शामिल थे ।

Check Also
Close