[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

जमुई के नए जिलाधिकारी नवीन ने किया पदभार ग्रहण

जमुई के नए जिलाधिकारी नवीन ने किया पदभार ग्रहण

DM नवीन ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ चलेंगे।

सरकार की योजनाओं को आमजन तक कैसे पहुंचें इसपर काम करना होगा।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज दिनांक 03.05.2025 दिन मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी नवीन भाoप्रoसेo ने देर शाम जमुई जिले के जिलाधिकारी के रूप में समाहरणालय परिसर अवस्थित सभा कक्ष में अपराह्न 4:00 बजे औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

आयोजित समारोह में निवर्तमान डीएम श्रीमती अभिलाषा शर्मा भाoप्रoसेo. ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें कार्यभार सौंपा । वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बताते चले कि सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें जमुई का जिलाधिकारी बनाया है l उनके पदस्थापन की अधिसूचना बीते शनिवार को जारी की गई l नवागत डीएम श्री नवीन कुमार वर्ष-2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए डीएम को जिले की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

डीएम ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर जिले में चलाई जा रही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य के साथ ही जनसमस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने पर जोर दिया। कहा कि जिले को हर हाल में समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि जिले का चतुर्दिक विकास कार्य कराना प्राथमिकताओं में है।

इसके साथ ही जिले की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा है कि जनहित के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जमुई, उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close