[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रौशन आनंद सर को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिजजनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस द्वारा लेखपाल से बिना वास्तविक जांच कराए फर्जी या गोल-मटोल रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है।चंदौली कोतवाली थाना चकिया के राजनाथ व दूधनाथ का बेचा हुआ जमीन का हुआ पर्दाफाश जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाचंदौली चकिया इतिहास के पन्नों में दर्ज यह नाम इन्होंने अपने गीतों और शायरी से दी चुनौतीअपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षणचंदौली के इस लड़के ने हिलाया पूरा भारत जानकार हो जाएंगे हैराननौगढ़ में पंचायत के सामने खुलेगी PM आवास की लिस्ट, एक गलती से कट सकता है नाम, मचा हड़कंपडॉक्टर भीम सिंह ने किया चंद्रवंशी चौपाल चबूतरा का उद्घाटन, समाज को मिली नई सौगातग्राम पंचायत उसरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधेदावथ थाना पुलिस ने शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो और बाइक जब्त
टॉप न्यूज़बिहारराज्यरोहतास

ट्रेनों की ठहराव से लोगों में खुशी, पूर्व विधायक राजेश्वर राज के प्रति लोगों जताया आभार

ट्रेनों की ठहराव से लोगों में खुशी, पूर्व विधायक राजेश्वर राज के प्रति लोगों जताया आभार

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

रोहतास: बिक्रमगंज में रांची-आरा एक्सप्रेस एवं संझौली में पटना- भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके लिए लोगों ने काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज के प्रति आभार प्रकट किया है।

बताते चलें कि बिक्रमगंज में रांची एक्सप्रेस एवं संझौली में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव को लेकर काफी दिनों से लोग संघर्षरत थे। इन स्टेशनों पर उपरोक्त ट्रेनों की ठहराव अति आवश्यक था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिक्रमगंज में कार्यक्रम निर्धारित होते ही राजेश्वर राज ने इन ट्रेनों की ठहराव हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांग पत्र सौपा था।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति प्रदान की थी। स्वीकृति पत्र आने के बाद रेल ठहराव शुरू नहीं हुआ था।

जिसको लेकर लोगों के बीच कई तरह के अटकलें लगाई जा रही थी। शुक्रवार को निर्धारित समय पूर्वाहन 5:28 से कुछ विलंब से रांची- आरा ट्रेन संख्या 18639 बिक्रमगंज स्टेशन पर पहुंची।

जहां सैकड़ो समर्थकों के साथ स्टेशन पर उपस्थित पूर्व विधायक ने लोको पायलटो को मिठाई खिलाया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संझौली में भी राजेश्वर राज ने पटना- भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्वाहन 7:45 बजे पहुंचने पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अब इन ट्रेनों का ठहराव नियमित रूप से अप एवं डाउन दोनों क्रम में निर्धारित समय पर होगा। इसके लिए क्षेत्र वासियों ने पूर्व विधायक को साधुवाद देते हुए शुभकामनाए दिया ।

Check Also
Close