[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जमुईबिहारराज्य

जिला कलेक्टर ने महावीर वाटिका का परिभ्रमण कर लगाये पौधे

जिला कलेक्टर ने महावीर वाटिका का परिभ्रमण कर लगाये पौधे

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: जिला कलेक्टर श्री नवीन कुमार ने जमुई जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव स्थित महावीर वाटिका जैव विविधता उद्यान का परिभ्रमण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए ।

मौके पर उपस्थित वन पदाधिकारी ( डीएफओ ) तेजस जायसवाल ने जिला पदाधिकारी नवीन कुमार को कार्बन फॉरेस्ट , स्थानिक जैव विविधता खंड , नर्सरी , प्रशासनिक भवन , त्रिफला वन , महावीर कुंड सहित उद्यान के विभिन्न हिस्सों का परिभ्रमण कराते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी ।

श्री नवीन ने कहा कि यह काफी सुंदर वाटिका है , लोग यहां आकर इन सभी पौधों के बारे में जानेंगे साथ ही इस उद्यान में प्राकृत्तिक छटा का आनंद भी उठायेंगे ।

डीएम ने महावीर वाटिका को विस्तारीकरण किए जाने की जरूरत बताते हुए कहा कि इसकी खुबसूरती में वृद्धि के लिए यह नितांत जरूरी है ।

इसमें पक्षियों के लिए भी आश्रय की व्यवस्था करें तथा पर्यटकों को और अधिक सुविधा मुहैया कराएं । परिभ्रमण कार्यक्रम के उपरांत चकाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन मनरेगा भवन को देखते हुए उसके कार्य प्रगति की समीक्षा की । श्री नवीन ने चकाई के बीडीओ और सीओ को संयुक्त रूप से अतिथि गृह निर्माण का प्रस्ताव तैयार किए जाने का निर्देश दिया ।

पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए जल निकायों को चिन्हित कर उसका जीर्णोद्धार किए जाने की बात कही । प्रखंड कृषि पदाधिकारी को एकीकृत कृषि प्रणाली तैयार किए जाने का निर्देश दिया ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी चकाई को प्रखंड कार्यालय के सामने जीविका का एक काउंटर खोलने के लिए प्रेरित किया । ताकि जीविका उत्पाद आमजनो तक पहुंच सके साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके ।

मौके पर एडीएम रविकांत सिन्हा , एसडीएम सौरभ कुमार , ओएसडी नागमणि कुमार वर्मा तथा चकाई बीडीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Check Also
Close