[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
बिहारराज्यवैशाली

सिक्स लेन NEW GANGA BREEZE परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

सिक्स लेन NEW GANGA BREEZE परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर, वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कच्ची दरगाह से चकसिकंदर , बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर निर्माणाधीन छह लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी सुबह बिदुपुर पहुंचीं और वहां से बोट के माध्यम से गंगा नदी पार कर राघोपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने बिहार न्यू गंगा ब्रिज परियोजना के विभिन्न घटकों का भौतिक निरीक्षण किया।

यह परियोजना एनएच-30 (पटना) और एनएच-103 (वैशाली) को जोड़ने वाली 9.76 किमी लंबी ग्रीनफील्ड सिक्स लेन पुल परियोजना है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिहार राज्य पथ निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं और पदाधिकारियों को जरूरत के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना महात्मा गांधी सेतु पर यातायात के दबाव को कम करेगी तथा उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी।यह ब्रिज राघोपुर क्षेत्र को पूरे वर्ष सड़क सम्पर्कता प्रदान करेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

निर्माण एजेंसी ने बताया कि अब तक 85% भौतिक प्रगति हो चुकी है और इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, एसडीसी श्री अमन आनंद, निर्माण एजेंसी के अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close