[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की  के प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की  के प्रगति की समीक्षा

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर: जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने समाहरणालय में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक की।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता, सभी एसडीएम, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी जुड़े रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति बहुल टोलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं जैसे—पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास इत्यादि की शत-प्रतिशत सेवा उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सभी पदाधिकारी इस अभियान में तटस्थ भाव से नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से सहभागी बनें। बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले विकास शिविरों में अधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लें और इन शिविरों की सघन मॉनिटरिंग करें।

महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी ने कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम में लाभकारी योजनाओं जैसे स्वयं सहायता समूह, जीविका, पोषण योजना, मातृत्व लाभ योजना आदि की जानकारी दी जाए तथा महिलाओं से प्रत्यक्ष फीडबैक लिया जाए।

जिससे योजनाओं का वास्तविक प्रभाव समझा जा सके।यह अभियान सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार का सशक्त प्रयास है।

Check Also
Close