[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए दी एक और सौगात, डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नई दिल्ली और हावड़ा के बीच 01 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए दी एक और सौगात, डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नई दिल्ली और हावड़ा के बीच 01 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

तो प्लान कीजिए और खबर पढ़ते ही टिकट बुक कीजिए और निकल जाईए गर्मी की छुट्टी मनाने अपने परिजनों के साथ।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

CPRO सरस्वती चन्द्र के हवाले से… ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नई दिल्ली और हावड़ा के मध्य 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन 04092/04091 का परिचालन किया जाएगा ।

गाड़ी सं. 04092 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल दिनांक 11.06.2025 से 19.07.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नई दिल्ली से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे डीडीयू, 09.30 बजे बक्सर, 10.30 बजे आरा, 10.53 बजे दानापुर, 11.30 बजे पटना जं., 12.16 बजे बख्तियारपुर, 12.33 बजे बाढ़, 12.55 बजे मोकामा, 13.53 बजे किउल, 14.21 बजे जमुई एवं 15.38 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 04091 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल दिनांक 12.06.2025 से 20.07.2025 तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.13 बजे झाझा, 05.38 बजे जमुई, 06.12 बजे किउल, 06.40 बजे मोकामा, 06.58 बजे बाढ़, 07.16 बजे बख्तियारपुर, 08.15 बजे पटना जं., 08.53 बजे दानापुर, 09.26 बजे आरा, 10.08 बजे बक्सर, 11.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।

Check Also
Close