[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा की श्री कृष्ण गौशाला में 17 नवंबर को होगी गोपाष्टमी पूजा, नए भवन का होगा भव्य उद्घाटनघोड़ासहन में आपसी विवाद के बाद दो युवकों को चाकू मारा, मोतिहारी रेफरअरवल: कुआं खार में डूब कर अधेड़ व्यक्ति की मौत शव बरामददुष्कर्म कांड का मुख्य फरार आरोपी थाना परिसर में किया आत्मसमर्पणकुंडवा चैनपुर पुलिस की अनूठी पहल, 70 बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयासअशोक धम्म विजयदशमी पर समस्तीपुर में भव्य समारोह: बिहार अंडर-19 कप्तान पुष्पम राज सहित राज्य चैंपियन सम्मानितअरवल पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिहसनपुर मेला से दो संदिग्ध व्यक्ति अभिरक्षा में लिए गएकुंडवा चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, 75.95 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तारमेला ड्यूटी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को लिया अभिरक्षा में, BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई
बिहारराज्यवैशाली

वैशाली जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मी पाए गए गैर-हाजिर, सभी को शो कॉज, वेतन बंद

वैशाली जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मी पाए गए गैर-हाजिर, सभी को शो कॉज, वेतन बंद

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर, जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने प्रातः 10:10 बजे हॉस्पिटल रोड में अवस्थित जिला सहकारिता कार्यालय, वैशाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में केवल एक कार्यालय परिचारी उपस्थित पाया गया, जबकि अन्य सभी कर्मचारी अनुपस्थित थे।

इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का आज का वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी पटना में राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होने गए हैं।कार्यालय के अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति पर कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी भी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई और कार्यालयों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भवन के प्रथम तल पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक निरीक्षण के समय बंद पाया गया और लिफ्ट भी खराब थी। बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी कारणों से लिफ्ट अभी तक चालू नहीं हो सकी है।

पूरे भवन में साइनेज का भी अभाव देखा गया, जिस पर डीएम ने शीघ्र सुधार का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यालयों में औचक निरीक्षण जारी रहेगा और अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सभी अधिकारियों और कर्मियों को समयपालन, स्वच्छता एवं दायित्व निर्वहन के प्रति गंभीर रहने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण के दौरान एसडीसी श्री अमन आनंद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close