[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

दुष्कर्म-हत्या मामले के खिलाफ जनसुराज पार्टी का कैंडल मार्च, सरकार सोती रही, बेटी रोती रही

दुष्कर्म-हत्या मामले के खिलाफ जनसुराज पार्टी का कैंडल मार्च, सरकार सोती रही, बेटी रोती रही

मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरुद्ध में कैंडल मार्च

मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में आज जन सुराज पार्टी ने कारगिल चौक पर कैंडल मार्च निकाला और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से तत्काल इस्तीफे की मांग की

मोतिहारी पताही संवाददाता संतोष राऊत की रिपोर्ट 

पताही। मुजफ्फरपुर कुढ़नी की नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से उसकी मौत के विरोध में जन सुराज पार्टी ने पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक पर कैंडल मार्च निकाला।

पार्टी समर्थकों ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारे लगाए और हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। मीडिया से बात करते हुए भावी विधानसभा प्रत्याशी चिरैया ई. संजय कुमार ने कहा कि सिर्फ अस्पताल के अधिकारियों को निलंबित करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

सरकार को अस्पताल की अव्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बच्ची की मौत की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कैंडल मार्च में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा, संतोष राउत

विवेक कुमार द्विवेदी, शशिभूषण शर्मा, ललन सहनी, दशरथ चौरसिया, मधुरेंद्र सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close