[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तारसोनो पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 16 वाहनों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहारअंजबित सिंह महाविद्यालय में बॉटनी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, प्राचार्य ने नियमित कक्षा और अनुशासन पर दिया जोरAICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्तिपुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकराजनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर , जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने पुलिस लाइन, हाजीपुर स्थित मैदान में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया।

 वे प्रातः 9:30 बजे ही स्थल पर पहुंच गईं और बहाली प्रक्रिया में लगे प्रत्येक काउंटर का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं अंतिम अभ्यर्थी जत्थे की दौड़, लॉन्ग जंप एवं अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि होमगार्ड बहाली की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और मर्यादित होनी चाहिए ताकि योग्य, सशक्त एवं कुशल महिला अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला समादेष्टा, होमगार्ड द्वारा जानकारी दी गई कि बहाली प्रक्रिया में RFID तकनीक के माध्यम से अब तक कुल बीस हजार से अधिक महिला अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित हो रही हैं। परीक्षा में लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, दौड़ एवं चिकित्सकीय जांच जैसी प्रक्रियाएं सम्मिलित हैं।

जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भेदभाव की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री अरुण कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती अनु कुमारी और एसडीसी श्री अमन आनंद सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Check Also
Close