[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्यबिक्रमगंज: धनगाई में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ संपन्नबटिया पुलिस ने जंगल से बरामद किया अज्ञात शव, पास से सल्फास की गोली व नशीले पदार्थ मिलेतेज प्रताप यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया बेऊर जेलबिहार सरकार के सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूरे होने पर मोतिहारी में सांस्कृतिक समारोह का आयोजनसम्राट सरकार के 100 दिन पूरे नोखा प्रखंड में लोगों ने सीएम का लाइव प्रसारण देखाधनबाद इंटरसिटी में चोरी का खुलासा, जेवर से भरे बैग के साथ दो आरोपी गिरफ्तारझाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बिहारराज्यवैशाली

जिलाधिकारी ने महनार में बाढ़ पूर्व तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने महनार में बाढ़ पूर्व तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर, वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने महनार अनुमंडल अंतर्गत तीनों प्रखंडों में बाढ़ पूर्व तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया।

बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल द्वारा किए जा रहे बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बिलट चौक चौक स्लुइस गेट, हसनपुर बॉर्डर, तीरमुहान तथा फतेहपुर कमाल जैसे संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाया नदी के ड्रेनिंग पॉइंट का भी अवलोकन किया और तकनीकी दृष्टिकोण से सभी कार्यों की गहन जांच करने के निर्देश कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण और जल निस्सरण, लालगंज को दिए।

उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक मरम्मत, तटबंध की सुदृढ़ीकरण, और बचाव से जुड़ी तैयारियां एक महीने के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ निरोधी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं हो।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (आपदा प्रबंधन) श्री अरुण कुमार सिंह, एसडीएम, महनार श्री नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close